Glacier Tragedy में मारे गए लोगों के आश्रितों को और मिले मुआवजा: Pradeep Tamta

उत्तराखंड के कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका, इसी से आपदा को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियों को देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि आपदा में मरे लोगों के आश्रितों मुआवजा और मिले. साथ ही, मृतक के आश्रितों को नौकरी भी दी जाए. जिनकी लाश नहीं मिलती है, उनको भी मुआवजा मिले, ऐसा प्रावधान किया जाए. वहीं, पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ने पर उन्होंने कहा कि ये सरकार पूरी तरह से चंद उद्योगपतियों की सरकार है और अब तो इनके सांसद भी पूछ रहे है कि रावण के देश मे पेट्रोल सस्ता है तो राम के देश में क्यों नहीं, पर सरकार के पास जवाब नहीं है. 

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola