Haldwani में बदमाशों के हौंसले बुलंद, तमंचा दिखाकर मार्बल्स के सेल्समैन से लूट।

हल्द्वानी के बरेली रोड में मंडी चौकी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि श्याम मार्बल्स के सेल्स मैन से लूट हुई । जानकारी के अनुसार रात 8:30 बजे दुकान बंद करने के समय श्याम मार्बल्स में तीन नकाबपोश बदमाश घुसे जिन्होंने मार्बल स्वामी से को मार्बल्स के सेल्स मैन से लूटलूट की घटना को अंजाम दिया। उनके पास मौजूद रुपए और मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गए, माना जा रहा है कि बदमाश बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने आए थे लेकिन उन्हें वहां ज्यादा पैसा नहीं मिला। वही लूट करने आए बदमाश सीसीटीवी में कैद होगए है घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची साथ ही आसपास के सभी थाना चौकी क्षेत्र में भी चेकिंग की जा रही है। 

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola