एक्सप्लोरर
Prayagraj में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
प्रयागराज में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लगने से हड़कंप मच गया. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. श्रद्धालु गाजी मियां मेले में निशान चढ़ाने जा रहे थे. बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. फूलपुर में रेलवे फ्लाईओवर पर ये हादसा हुआ. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. बस में करीब तकरीबन 30 यात्री सवार थे. जिसमें महिलाओं और कई बच्चे भी शामिल थे.
View More









