ठप हुआ व्यापार, कोरोना के बाद किसान आंदोलन से मचा हाहाकार !

किसान अपनी जिद पर अड़े हैं. सरकार के बातचीत के प्रस्ताव पर आंदोलनकारी संगठन दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. ऐसी हालत में आंदोलन कब खत्म होगा. कोई नहीं जानता. इस बीच इसके साइड इफेक्ट से जुड़े बड़े आंकड़े सामने आए हैं. इसके मुताबिक आंदोलन की वजह से सिर्फ उत्तर प्रदेश में 40 हजार करोड़ रुपए के कारोबार को नुकसान पहुंचा है.  यही नहीं इसकी वजह से दिल्ली में अब तक 65 से 70 हजार करोड़ रूपए का सामान नहीं आ पाया है जबकि देश की राजधानी से 35 से 40 हजार करोड़ का सामान बाहर नहीं जा पाया है. कुल मिलाकर देश के कारोबारी जगत को आंदोलन की वजह से 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola