Kedarnath Dham की बर्फ कहां गई ? | Snowfall | Uttarakhand | ABP Ganga

केदारनाथ धाम की तस्वीरें चिंता की वजह इसीलिए हैं क्योंकि नवम्बर से लेकर फरवरी महीने तक केदारनाथ धाम में अत्यधिक बर्फबारी होती है. केदारनाथ पैदल मार्ग समेत पूरी केदारपुरी बर्फ की मोटी परत से ढ़की रहती है, लेकिन इस बार धाम सहित पैदल मार्ग पर बहुत कम मात्रा में बर्फ पड़ी है. केदारनाथ मंदिर परिसर से तो बर्फ पिघल गई है.. धाम में अब कुछ ही जगहों पर लगभग एक फीट तक बर्फ जमी है. अगर इस बर्फबारी की तुलना पिछले साल की बर्फबारी से करें तो पिछले साल इन दिनों धाम में पांच फीट से ज्यादा तक बर्फ रहती थी. वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर छानी कैंप तक बहुत ही कम मात्रा में बर्फ है. छानी कैंप से आगे बेस कैंप तक पैदल मार्ग पर कुछ स्थानों पर ग्लेशियर बने हुये हैं. छोटी लिनचैली, बड़ी लिनचैली, टीएफ चटटी और भैरव गदेरा में ग्लेशियर बने हुये हैं. पैदल मार्ग का कई हिस्सा भी ग्लेशियर से ढ़का हुआ है.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola