Mauni Amavasya का क्या है महत्व... आज काशी, अयोध्या और हरिद्वार में दिखा ऐसा नजारा
मौनी अमावस्या यानी वो शुभ मुहूर्त जिसमे स्नान मात्र से पूरे माघ मास का पुण्य फल प्राप्त होता है. भक्त इस दिन मौन धारण करके गंगा घाट के किनारे आते हैं. स्नान कर तिल और आंवले का दान करते हैं. पुण्य फल प्राप्त करते हैं. आपको बता दें कि वाराणसी में स्नान ध्यान का अलग महत्व है और इसी शुभ तिथि को कुम्भ का महास्नान शुरू होता है. इस बार षडग्रही योग बन रहा है. लिहाजा भक्तों की इस दिन में विशेष आस्था रहती है. वहीं, अयोध्या और हरिद्वार में भी मौनी अमावस्या पर भारी संख्या में लोग पहुंचे.
Tags :
Mauni Amavasya Importance Holy Dip Mauni Amavasya 2021 Mauni Amavasya Ganga Varanasi Haridwar ABP Ganga Ayodhya