Expressway पर दौड़ती इस कार का क्या आप भी हुए हैं 'शिकार' ? | Noida

नोएडा पुलिस ने हाईवे पर लिफ्ट देकर सवारियों  से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है. ये लुटेरे नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सैकड़ों लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पकड़े गए तीनों लुटेरों को नाम जाबेद , मनोज ,अरुण हैं. ये तीनों सवारियों को लिफ्ट देने के नाम पर कार में बिठाकर उनको लूट देते थे. वहीं, इस गैंग के सरगना जावेद ने तो लूट के रुपयों से एक तीन मंजिला घर भी बनवा डाला है.  जावेद सहित तीनों लूटेरों के ऊपर दिल्ली -एनसीआर में लूट , चोरी सहित 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है. पुलिस ने इनके पास से एक कार ,  लूटे हुए 11 हजार रुपये , 5 फर्जी नंबर प्लेट और 1 तमंचा बरामद किया है. 

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola