×

एक्सप्लोरर

सियासी अखाड़ा बन रहा है किसान आंदोलन, अपनी खोई आवाज तलाशने में लगा विपक्ष ? | ABP Ganga

अब बात करते हैं इस महापंचायत की. जिसका मंच सियासत का अखाड़ा बनता नजर आने लगा है. दरअसल किसान आंदोलन के सहारे तमाम सियासी दल केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हुए हैं और हम आपको एक साथ 3 तस्वीरें दिखा रहे हैं. जहां पहली तस्वीर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नजर आ रही हैं. जो कि मेरठ में हुई किसान महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंची थीं. दूसरी तस्वीर बागपत की है. जहां पर आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसान महापंचायत में शिरकत की और तीसरी तस्वीर गाजियाबाद में मौजूद गाजीपुर बॉर्डर की है. जहां पर आयोजित किसान पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संबोधित किया. ये तीनों ही तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि अब किसानों के आंदोलन के सहारे विपक्ष भी विरोध की आवाज को बुलंद करने की कवायद में जुटा हुआ है. जहां लंबे अरसे से इसे लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा काफी एक्टिव दिख रही हैं तो दूसरी ओर पश्चिमी यूपी में अपनी खोई जमीन तलाश कर रही आरएलडी को भी ये विरोध अपने लिए संजीवनी की तरह लग रहा है. वहीं राकेश टिकैत भी इसे लेकर सीधे सरकार का विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब वो केंद्र सरकार के खिलाफ बंगाल के किसानों को भी जागरुक करेंगे.
View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget