Prayagraj पुलिस को अब WhatsApp के जरिए मिलेगी चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना
Uttar pradesh के प्रयागराज में पुलिस ने एक अमोखी पहल चलाई है। पुलिस ने एक WhatsApp ग्रुप बनाया है जिसमें बाजार के सभी दुकानदार और रिपेयरिंग शॉप वाले जुड़े हैं। किसी भी फोन के चोरी होने या संदिग्ध व्यक्ति की फोटो उस ग्रुप में डाल दी जाएगी। जिससे पुलिस को चोर और फोन दोनों को ढूढ़ने में मदद मिलेगी। पुलिस के इस पहल की लोगों ने भी खूब तारीफ की है।