जब करीब सालभर बाद 5वीं तक के स्कूल खुले, तो कैसे खिले बच्चों के चेहरे| Prayagraj

संगम नगरी प्रयागराज में भी आज करीब एक साल बाद पहली से पांचवी तक के स्कूल एक बार फिर से खुल गए हैं। प्रयागराज में आज पहले दिन बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूलों ने भी खास अंदाज में बच्चों का स्वागत व अभिनंदन किया और उनकी हौसला अफजाई करते हुए कोरोना के प्रति उनके डर को खत्म करने की कोशिश की। प्रयागराज में विद्या भारती द्वारा संचालित रानी रेवती देवी स्कूल में आज स्कूल खुलने पर बेहद खास इंतजाम किए गए थे। यहां स्कूल में दाखिल होते ही बच्चों को रंग बिरंगे गुब्बारे दिए गए थे। इसके साथ ही महिला टीचर्स बच्चों को के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत कर रही थी तो साथ ही आरती के जरिए खास अंदाज में उनका अभिनंदन किया जा रहा था। स्कूल के टीचर्स ने बच्चों के स्वागत में एक खास गीत भी तैयार किया हुआ था। सुबह बच्चों की इंट्री के वक्त टीचर्स ने स्टूडेंट के साथ ही यह गीत गाकर खास अंदाज में समा बांधा।

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola