Yogi सरकार के बजट के महिलाओं को क्या उम्मीदें? | Prayagraj | UP Budget 2021
यूपी की योगी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट 22 फरवरी को पेश किया जाएगा. इस बजट से वैसे तो पूरे प्रदेश को ढेरों उम्मीदें हैं, लेकिन कोरोना की महामारी के बाद पेश हो रहे इस पहले बजट से आधी आबादी यानी महिलाओं को कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हैं. प्रयागराज की महिलाओं में कोई बजट में मुफ्त कोरोना वैक्सीन चाहता है, तो कोई महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा के लिए ज्यादा बजट की मांग कर रहा है. महिलाएं किचन के सामानों के साथ ही पेट्रोल - डीजल पर टैक्स घटाए जाने और रसोई गैस पर सब्सिडी दिए जाने की भी मांग कर रही हैं. 22 फरवरी को पेश होने वाले यूपी के बजट से महिलाओं की उम्मीदों पर उनसे बात की एबीपी गंगा संवाददाता मोहम्मद मोईन ने.
Tags :
Yogi Government Budget House Wife Expectation Women On Budget UP Budget Session 2021 UP Budget 2021 Cm Yogi Prayagraj ABP Ganga