Priyanka Gandhi का मिशन 'पश्चिम यूपी', Congress में भरेगा नई जान! | UPNews

किसान आंदोलन के बहाने ही सही कांग्रेस पश्चिमी यूपी में अपनी खोई सियासी जमीन को दोबारा पाने की कवायद शुरू करने जा रही है. इसकी शुरुआत प्रदेश के प्रवेश द्वार माने जाने वाले सहारनपुर से हो रही है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर दौरे पर रहेंगी. अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन करने के बाद किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी. ये महापंचायत चिलखाना में होनी है. इसके अलावा उनकी गांधी पार्क में एक जनसभा भी होनी थी, लेकिन प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल और किसान आंदोलम के तहत फोर्स की तैनाती का हवाला देते हुए जनसभा की इजाजत नहीं दी.


JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola