Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री को बताया कायर, बोला- सरकार ने चीन को सौंप दी भारत की जमीन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन को लेकर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये सच्चाई है कि पीएम मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है. इसका मोदी जी जवाब दें. इतना ही नहीं, राहुल ने कहा कि मोदी जी ने चीन के सामने अपना सिर झुका दिया है. राहुल ने कहा कि LAC पर जो रणनीतिक क्षेत्र है, जहां चीन अंदर आकर बैठा है. उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला. राहुल ने पूछा कि पीएम मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? इसका जवाब उनको और रक्षा मंत्री को देना चाहिए. राहुल ने पूछा कि सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को क्यों कहा गया? देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया? राहुल का कहना है कि हमारी जमीन फिंगर-4 तक है और मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है.
Tags :
Rahul Gandhi PC Rahul Gandhi Attack Pm Modi Finger Four India China Border Disengagement INDO CHINA RELATION Rajnath Singh Rahul Gandhi PM Modi