सोरम की घटना की स्क्रिप्ट पहले से थी तैयार, मस्जिदों से हुआ था अनाउंसमेंट : Sanjeev Balyan

मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में हुई घटना पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि इसके स्क्रिप्ट पहले से तैयार थी. मस्जिदों से अनाउंसमेंट किया गया. बता दें कि सोमवार को सोरम गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने संजीव बालियान पहुंचे थे. तभी कुछ लोगों ने उनका विरोध किया. जिसके बाद बीजेपी और विरोध कर रहे लोग आपस में भिड़ गए. इस घटना में तीन-चार लोग घायल भी हुए. बालियान का कहना है कि वो लोग राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता थे.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola