तो इसलिए UP में कम कर दी गई है Covid Hospitals की संख्या | @ABPGanga

उत्तर प्रदेश में आज से सिर्फ 82 कोविड हॉस्पिटल होंगे. जहां लखनऊ में सिर्फ 4 कोविड हॉस्पिटल रहेंगे. पहले लखनऊ में 31 हॉस्पिटल में कोविड वार्ड थे. अब  लखनऊ में KGMU, SGPGI, लोहिया और कमांड अस्पताल में ही  कोरोना के मरीज भर्ती होंगे.वहीं, आगरा, नोएडा, मेरठ और वाराणसी में 2-2 कोविड हॉस्पिटल होंगे. बाकी जिलों में सिर्फ 1-1 अस्पताल में  कोरोना के मरीज भर्ती होंगे. दरअसल, घटते कोविड मामलों को देखते हुए बाकी अस्पतालों को नॉन कोविड में तब्दील कर दिया गया है. हालांकि डिनोटिफाई किए गए अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि  भविष्य में जरूरत पड़ने पर 5 दिन में फिर कोविड चिकित्सा शुरू करनी होगी. वहीं, 15 मार्च से हेल्थ वर्कर्स की एक्टिव क्वारन्टीन की व्यवस्था खत्म हो जाएगी. कोविड वैक्सीनशन के मद्देनजर एक्टिव क्वारन्टीन व्यवस्था खत्म करने का फैसला लिया गया है. वहीं, निजी अस्पतालों में कोविड इलाज के लिए CMO के परामर्श से डीएम फैसला लेंगे.

JOIN US ON

Join WhatsApp
Telegram
Sponsored Links by Taboola