एक्सप्लोरर
Uttarakhand Glacier Burst: Rajya Sabha में Amit Shah ने बताया ताजा अपडेट
शाह ने बताया कि उत्तराखंड सरकार से मिली सूचना के आधार पर बीती शाम ( 8 फरवरी) पांच बजे तक 20 लोगों की मौत की हो गई है. इसके अलावा 6 लोग घायल हैं. वहीं, 197 लोग अब भी लापता हैं. लापता लोगों में एनटीपीसी के 139 लोग, ऋषिगंगा परियोजना पर काम कर रहे 46 और 12 ग्रामीण शामिल हैं. उन्होंने बताया कि युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. साथ ही लापता लोगों को ढूंढने का काम जारी है.
View More









