एक्सप्लोरर
त्रासदी के बाद जान बचाने की जद्दोजहद जारी, जानें- कितना चुनौतीपूर्ण है Rescue Operation
चमोली में आए सैलाब ने बहुत कुछ तबाह कर डाला. कुछ ही घंटों में रैणी गांव और उसके आसपास की तस्वीर ही बदल गई और अभी तक उस तबाही के निशान मौके पर मौजूद हैं. हमारे जांबाज जमीन का सीना खोदकर और पहाड़ों की चोटी पर उन लोगों को तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं. जहां कहीं भी जिंदगी की आस बाकी है. हम आपको एक साथ 4 तस्वीरें दिखा रहे हैं. पहली तस्वीर एनडीआरएफ के रेस्क्यू की है. दूसरी तस्वीर एसडीआरएफ के रेस्क्यू की है. तीसरी तस्वीर आईटीबीपी के जवानों के रेस्क्यू की है और चौथी तस्वीर एयरफोर्स के उन हेलीकॉप्टर्स की है, जो लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होकर लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश कर रहे हैं. लगातार तपोवन की उस टनल से भी लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है, जहां करीब 30 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है. ये तस्वीरें बताने के लिए काफी हैं कि कैसे चमोली में आपदा आने के बाद से ही लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
View More









