'हेरा फेरी 3' फिल्म क्यों अटकी? परेश रावल ने सुनाई अक्षय कुमार के साथ अनबन की पूरी कहानी

बॉलीवुड की सबसे कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. फिल्म में 'बाबूराव आप्टे' का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म के राइट्स को लेकर वो सुपरस्टार अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला के बीच "सैंडविच" बन गए थे. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी के बिना काम करना नामुमकिन
विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ उनके रिश्तों में कभी कोई खटास नहीं रही, बल्कि पूरा मामला कॉन्ट्रैक्चुअल ऑब्लिगेशन का था. उन्होंने कहा, 'अक्षय कुमार के साथ कंफर्टेबल न होने वाली कोई बात ही नहीं है. ये कुछ कॉन्ट्रैक्चुअल ऑब्लिगेशन का मामला है. 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी फ्रेंचाइजी के एकमात्र मालिक फिरोज नाडियाडवाला हैं. इसलिए अगर मुझे काम करना है, तो फिरोज की मंजूरी लेनी ही होगी. जब तक उनका अप्रूवल नहीं आता, मैं काम नहीं कर सकता.'
Trending News