Eid in Afghanistan: ईद पर भी तालिबान ने नहीं किया रहम! अफगानी महिलाओं पर थोपीं ये पाबंदियां

Eid In Afghanistan News: दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मना रहे हैं. मगर, अफगानिस्तान में वहां की हुकूमत ने इस खास मौके पर भी 2 प्रांतों में प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया. उन पर निंदा भी बेअसर..

Continues below advertisement

Afghanistan Taliban Rules: दुनियाभर में आज यानी कि शनिवार, 22 अप्रैल को ईद (Eid) मनाई जा रही है. महिला पुरुष सब एक दूजे को मुबारकबाद दे रहे हैं. मगर, इस पाक मौके पर भी तालिबानी हुकूमत (Taliban Rules) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंध की अपनी फितरत को जारी रखा. खबर है कि तालिबान ने वहां दो प्रांतों में महिलाओं को ईद समारोह में शामिल होने से रोक दिया है.

Continues below advertisement

अफगानिस्‍तान की प्रमुख समाचार सेवा खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के बगलान और तखार प्रांतों की महिलाओं को शुक्रवार को ईद-उल-फितर के दिनों में समूह में बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए गए. ये आदेश तालिबानी अधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का हवाला देते हुए दिए. बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के केवल इन दो प्रांतों को हुकूमत के सख्‍त निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola