Umesh Pal Case: अतीक अहमद और अशरफ को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों भाई
Encounter Atik
अतीक अहमद और अशरफ को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों भाई.
Atiq Ahmad Son Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद (Asad Ahmed) एनकाउंटर में ढेर हो गया है. यूपी के झांसी में एसटीएफ ने उसे मार गिराया. इस दौरान शूटर गुलाम मोहम्मद भी मारा गया. बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर सुनकर अतीक की तबीयत कोर्ट रूम में ही बिगड़ गई. पहले वह खूब रोया और फिर चक्कर खाकर गिर पड़ा.
Trending News
इसके बाद अतीक अहमद ने नैनी जेल जाते वक्त कहा कि ''यह सब उसकी वजह से हुआ है. वह असद की मिट्टी में जाना चाहता है, इसकी व्यवस्था कराई जाए.'' इस मुद्दे पर यूपी में राजनीति भी शुरू हो गई है. सत्ता पक्ष इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रहा है. वहीं असद और गुलाम के एनकाउंटर को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने झूठा एनकाउंटर बताया है. साथ ही एनकाउंटर की जांच कराने की मांग की है.
GAMES IFRAME 1-
GAMES IFRAME 1- GAMES IFRAME 1-
अतीक के काफिले पर हमले का इनपुट मिला था
असद और शूटर गुलाम हसन को मार गिराए जाने के बाजद इस एनकाउंटर पर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. असद का अतीक अहमद को छुड़ाने का प्लान था. यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अतीक के काफिले पर हमले का इनपुट मिला था. असद और गुलाम काफिले पर हमले की फिराक में थे. काफिले पर हमला कर अतीक को छुड़ाने का प्लान था.
एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम मारे गए
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या के बाद असद और गुलाम फरार थे. दोनों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की कई टीमों को लगाया गया था. अधिकारियों के अनुसार, झांसी में गुरुवार को एसटीएफ की एक टीम ने जब मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे असद और गुलाम को रोका, तो दोनों ने एसटीएफ टीम पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम मारे गए.
घटना की तस्वीरों और वीडियो में कथित मुठभेड़ वाले स्थान पर जमीन पर दो शव और उनके पास एक मोटरसाइकिल नजर आ रही है. बाद में एक एंबुलेंस से दोनों शवों को अस्पताल ले जाया गया.