×

एक्सप्लोरर

IPL 2025: मैं ऑक्शन में कितने में बिकूंगा? ऋषभ पंत छोड़ देंगे दिल्ली कैपिटल्स? खुलेआम किया एलान!

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था. वह अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेले हैं. अब पंत के दिल्ली छोड़ने की बात सामने आई है.

Rishabh Pant IPL 2025 Delhi Capitals: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में नजर आए थे. पंत की कप्तानी में दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रहकर एलिमिनेट हुई थी. आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग टीम से अलग हो चुके हैं. अब कप्तान ऋषभ पंत की बारी है? मानिए पंत ने खुद खुलेआम दिल्ली का खेमा छोड़ने का ऐलान कर दिया. तो आइए जानते हैं कि पंत ने आखिर ऐसा क्या कहा.

पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस से पूछा कि ऑक्शन में वह कितने के बिकेंगे? बस पंत के अपनी कीमत पूछते ही कयास लगाए जाने लगे कि वह आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे. 

पंत ने एक्स पर लिखा, "अगर मैं ऑक्शन में जाता हूं. क्या मैं बिकूंगा या नहीं और कितने में बिकूंगा?"

फैंस ने बताई कीमत

पंत की इस पोस्ट पर कमेंट के जरिए फैंस ने उनकी कीमत बताई. एक यूजर ने लिखा, "20 करोड़ से ज्यादा." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आप अनमोल हैं. आप लेजेंड हैं." एक और यूजर ने लिखा, "ना बिकने का कोई सवाल ही नहीं. 20 करोड़ के करीब." यहां देखें रिएक्शन...

अब तक ऐसा रहा पंत का आईपीएल करियर 

बता दें कि पंत ने अब तक आईपीएल में कुल 111 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 110 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 35.31 की औसत और 148.93 स्ट्राइक रेट से 3284 रन बना लिए हैं. इस दौरान पंत के बल्ले से 1 शतक और 18 अर्धशतक निकल चुके हैं. पंत ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेला है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पंत दिल्ली कै साथ छोड़ते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें...

मोहम्मद शमी की कब होगी टीम इंडिया में वापसी? न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं मिला मौका

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget