एक्सप्लोरर

PM Modi On Jaish Commander: 'एक आतंकी ने

पीएम मोदी ने 75वें जन्मदिन पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने मसूद इलियास कश्मीरी के रोते हुए कबूलनामे पर भी प्रतिक्रिया दी.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार (17 सितंबर 2025) को 75वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर उन्होंने MP के धार में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास के रोकर किए गए कबूलनामे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था. हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है. हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया है.''

जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने हाल ही में एक वीडियो संदेश जारी किया. उसमें उसने कहा कि 7 मई को भारत के बहावलपुर पर हमले में मौलाना मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए. उसके मुताबिक, यह हमला भारत के ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा था.

बहावलपुर जैश का मुख्य अड्डा
बहावलपुर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है और जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है. जैश का मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह मस्जिद के अंदर था. भारतीय सेना ने इस जगह को सीधा निशाना बनाया. सेना की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया था कि यहीं से भारत विरोधी आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी. हमले में जैश का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और लगभग 100 आतंकी मारे गए.

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले का जवाब
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. इनमें बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद प्रमुख थे. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने जड़ से खत्म कर दिए गए.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
China Mining Accident: चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
2 पैन कार्ड मामले में आजम खान को बड़ा झटका, 7 से बढ़कर 10 साल हुई सजा
2 पैन कार्ड मामले में आजम खान को बड़ा झटका, 7 से बढ़कर 10 साल हुई सजा
अगर IPL 2026 के बाद ऑक्शन में गए ये खिलाड़ी, तो मिल सकती है 30 करोड़ से ज्यादा की रकम
अगर IPL 2026 के बाद ऑक्शन में गए ये खिलाड़ी, तो मिल सकती है 30 करोड़ से ज्यादा की रकम
स्विट्जरलैंड में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, जिसने 1964 में कमाया था 700% प्रॉफिट, मेकर्स हुए थे मालामाल
स्विट्जरलैंड में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, जिसने 1964 में कमाया था 700% प्रॉफिट, मेकर्स हुए थे मालामाल
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता, दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग
PM मोदी से मिले मार्को रुबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता, दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग
हरी सब्जियां उगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? एक्सपर्ट से सीखें स्मार्ट गार्डनिंग
हरी सब्जियां उगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? एक्सपर्ट से सीखें स्मार्ट गार्डनिंग
Video: खेल-खेल में चली गई मासूम की जान! ठेले और दीवार के बीच फंसी गर्दन, वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
खेल-खेल में चली गई मासूम की जान! ठेले और दीवार के बीच फंसी गर्दन, वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
Embed widget