jflakjdlkajf fkasjdlkfajsfl
kljfklaj aslkfjklsf lkjfklsfkls ljeljfklasjf
श्चिम बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी को बड़ा सियासी नुकसान पहुंचा है. टीएमसी के विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है, उन्होंने अपना नेता विपक्ष रितब्रता बनर्जी को चुना है. इसके अलावा काकोली घोष के नेतृत्व में 20 सांसद भी अलग हो चुके हैं. ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बचाए रखने का संघर्ष कर रही हैं. इस बीच उनकी करीबी मानी जाने वाली कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी चौंकाने वाला बयान दिया है.
महुआ मोइत्रा और शुभेंदु अधिकारी मौजूदा समय में एक दूसरे के कट्टर विरोधी हैं. हालांकि उन्होंने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की है. महुआ ने बंगाल सीएम को अपना अच्छा दोस्त बताया है. उन्होंने कहा कि जब मेरा खराब समय चल रहा था, तब शुभेंदु अधिकारी ने मेरी मदद की थी.
Trending News
महुआ मोइत्रा ने याद किया जब 2014 में उन्हें लोकसभा का टिकट मिलना था, लेकिन किसी वजह से नहीं मिल पाया तो मैं रात भर बहुत रोई थी, सिर्फ शुभेंदु अधिकारी ने ही मेरा साथ दिया था. टीएमसी सासंद ने कहा, 'शुभेंदु ने मुझसे कहा- नहीं बहन, मैं हूं ना. ये सारे भावनात्मक कनेक्शन होते हैं. आज हम अलग पार्टी में हैं. बात नहीं होती है, ये अलग बात है.'