अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार
8th Pay Commission Bhubaneshwar Meeting: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज 8वें वेतन आयोग की मीटिंग चल रही है. कल 7 जुलाई तक मीटिंग चलने के बाद अब अगला पड़ाव कोलकाता होगा.
नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
Trending News
खेल27 खेल एशिया सूर्यकुमार लीड दान
एशिया कप से मेरी मैच फीस सशस्त्र बलों और पहलगाम पीड़ितों को : सूर्यकुमार
दुबई: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप से मिलने वाली पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे ।
खेल7 खेल एशिया फाइनल लीड समारोह
चैम्पियन भारतीय टीम को नहीं मिली एशिया कप ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से लेने से किया था इनकार
दुबई: एक नाटकीय और विचित्र घटनाक्रम में चैम्पियन भारतीय टीम को एशिया कप ट्रॉफी प्रदान नहीं की गई क्योंकि उसने पाकिस्तान के मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों इसे लेने से इनकार किया था ।
खेल14 खेल एशिया सूर्यकुमार ट्रॉफी
ऐसा पहले कभी नहीं देखा : एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर सूर्यकुमार
दुबई: एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद भारतीय टीम को एशिया कप नहीं दिये जाने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विजयी टीम को याद रखा जाता है, ट्रॉफी को नहीं ।
खेल23 खेल एशिया बीसीसीआई लीड ट्रॉफी
आईसीसी के समक्ष मजबूती से विरोध करेंगे : नकवी द्वारा भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दिये जाने पर बीसीसीआई
मुंबई: बीसीसीआई नवंबर में आईसीसी की अगली बैठक में एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी के खिलाफ ‘कड़ा विरोध दर्ज’ करेगा जिन्होंने भारतीय टीम द्वारा दुबई में उनसे एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद चैम्पियन टीम को ट्रॉफी ही नहीं दी ।
दि1 राहुल तमिलनाडु भगदड़
राहुल ने करूर में भगदड़ मामले पर की स्टालिन और विजय से बातचीत
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात की और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय को भी फोन करके घटना में उनके समर्थकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की।
दि2 दिल्ली भाजपा कार्यालय हवन
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, पार्टी नेताओं ने किया 'हवन'
नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित भाजपा नेताओं ने सोमवार को यहां नव-निर्मित पार्टी कार्यालय भवन में 'हवन' किया।
प्रादे15 लद्दाख कर्फ्यू स्थिति
लद्दाख: उपराज्यपाल सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे, दो और मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी जारी
लेह: हिंसा प्रभावित लेह शहर में सोमवार को छठे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा और उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दि3 कांग्रेस बिहार शाह
शाह ने 'वोट चोरी' और 'वोट रेवड़ी' की बदौलत की 160 सीटों की बात, साजिश नाकाम होगी: कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 160 से अधिक सीटें जिताने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह की अपील को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि शाह 'वोट चोरी' और 'वोट रेवड़ी' की बदौलत ऐसी उम्मीद कर रहे हैं लेकिन राज्य की जागरुक जनता इस साजिश को नाकाम कर देगी।
अर्थ18 एनसीएच जीएसटी
एनसीएच को कर कटौती के बाद जीएसटी से संबंधित 3,000 शिकायतें मिलीं: उपभोक्ता मामलों की सचिव
नयी दिल्ली: उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को कहा कि करों में कटौती लागू होने के बाद से सरकार की राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) को जीएसटी से संबंधित 3000 शिकायतें मिली हैं।
अर्थ13 आरबीआई डिप्टी गवर्नर नियुक्ति
सरकार ने एस. सी. मुर्मू को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर किया नियुक्त
नयी दिल्ली: सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
अर्थ8 वायदा सोना चांदी
वायदा बाजार: सोना, चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर
नयी दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने और चांदी का भाव सोमवार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
दि8 यूनेस्को बायोस्फीयर भारत
भारत के ‘कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व’ को यूनेस्को ने नामित किया
नयी दिल्ली/शिमला: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में ऊंचाई पर स्थित भारत के ‘कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व’ को बायोस्फीयर रिजर्व की सूची में शामिल किया है। विश्व संस्था ने इसकी घोषणा शनिवार को की।
वि7 अमेरिका विकसित भारत दौड़
ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने किया विकसित भारत दौड़ का आयोजन
ह्यूस्टन, ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा रविवार को जॉर्ज बुश पार्क में आयोजित ‘विकसित भारत दौड़’ में 900 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
वि6 पाक चतुष्पक्षीय अफगान
पाकिस्तान, चीन, ईरान, रूस ने किया अफगानिस्तान में सैन्य ठिकानों की स्थापना का विरोध
इस्लामाबाद, पाकिस्तान और उसके प्रमुख पड़ोसी देशों चीन और ईरान ने रूस के साथ मिलकर ‘‘अफगानिस्तान और उसके आसपास किसी भी सैन्य अड्डे’’ की स्थापना का विरोध किया है तथा काबुल की ‘संप्रभुता’ और ‘क्षेत्रीय अखंडता’ का सम्मान करने का आह्वान किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
भाषा सुमित मनीषा
मनीषा