IFFCO में निकली ग्रेजुएट्स के लिए जॉब्स,

नौक​री की तलाश में बैठे ग्रेजुएट्स के लिए अच्छा मौका है. इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है.

Continues below advertisement

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि में बीएससी की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए. इसके साथ ही, उम्मीदवारों को बीएससी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं.

Continues below advertisement

उम्र सीमा

इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 1 मार्च 2025 के अनुसार 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. इस भर्ती के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola