एक्सप्लोरर

भारत की मिसाइलें दफन करके रहेंगी...', आसिम मुनीर-शहबाज शरीफ को बिहार से पीएम मोदी का मैसेज

PM Modi Bihar visit: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गया में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पायी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सख्त मैसेज दे दिया. पीएम मोदी ने शुक्रवार (22 अगस्त) को बिहार के गया में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हमला करके कोई भी आतंकवादी बच नहीं पाए. प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता. पीएम ने गया में कई परियाजनाओं का उद्घाटन भी किया. 

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, ''जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश का ढाल बनाकर खड़ा रहा है. बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता. जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की इसी धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी. आज दुनिया देख रही है, बिहार की धरती से लिया गया वो संकल्प पूरा हो चुका है.''

पाकिस्तान की कोई मिसाइल हमें नहीं पहुंचा पाई नुकसान - प्रधानमंत्री मोदी

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई. ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है. भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा. आतंकवादी चाहे पाताल में ही क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेंगी.''

जरूरतमंदों को घर दिलाना मेरा संकल्प - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरा एक बड़ा संकल्प है. जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को पक्के घर बनाकर दे दिए गए. बिहार में भी पक्के घर बनाए गए. गया में 2 लाख लोगों को पक्का घर दिया गया.''

प्रधानमंत्री ने किया 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी ने कहा, ''आज ही गया जी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. इनसे बिहार के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. इन परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं.''

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget