एक्सप्लोरर
बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड की पूरी कहानी, जिसकी वजह से धनंजय मुंडे को देना पड़ा मंत्री पद से इस्तीफा
Beed Sarpanch Murder: 9 दिसंबर 2024 को बीड में सरपंच संतोष देशमुख का अपहरण किया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी. संतोष देशमुख हत्याकांड में धनंजय मुंडे के करीबा वाल्मिक कराड आरोपी है.

testing
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. कुछ दिन पहले ही उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को बीड सरपंच हत्या मामले में ‘मास्टरमाइंड’ बताया गया था. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि धनंजय मुंडे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैंने उसे स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को भेज दिया है. मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की विपक्ष की जोरदार मांग के बाद यह इस्तीफा सामने आया है.
फडणवीस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार, मुंडे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ देर रात बैठक की थी. मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित भयावह तस्वीरें और अदालती आरोपपत्र के विवरण सामने आने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी. इन तस्वीरों और अदालती आरोपपत्र में हत्या से पहले की गई क्रूरता का खुलासा हुआ है.
View More
Before You Go
टॉप स्टोरीज
Anchor 2Category Testing
05 Oct 2023






















