एक्सप्लोरर

ठाणे कॉलेज में एनसीसी छात्रों पर क्रूरता से बरसाये डंडे, एनसीपी ने की कार्रवाई की मांग

जिंदगी में सफल बनने के लिए पढ़ें प्रेमानंद महाराज की यह अनमोल वचन

मुंबई/ठाणे, 3 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे में विद्या प्रसारक मंडल के कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लिए प्रशिक्षण ले रहे कुछ छात्रों को कथित तौर पर सजा के तौर पर पाश्चिक तरीके से डंडे बरसाये गए।

एक अज्ञात वरिष्ठ एनसीसी प्रशिक्षक द्वारा जूनियर छात्रों की क्रूर पिटाई का एक कथित वीडियो गुरुवार को सामने आया, जिसने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहनगर ठाणे में लोगों को सदमे में डाल दिया है। इस वीडियो पर कोई तारीख नहीं है।

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अवहाद ने कथित घटना पर दु:ख व्यक्त किया और मांग की कि सरकार को मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

आव्हाड ने मुंबई में मीडियाकर्मियों से कहा, "यह अविश्वसनीय है... ऐसा हो रहा है... हम इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"

आईएएनएस के बार-बार प्रयास के बावजूद, विद्या प्रसारक मंडल (वीपीएम) के अधिकारियों या संबंधित कॉलेजों - के.जी. जोशी-एनजी बेडेकर कॉलेज और बी.एन. बंडोडकर कॉलेज- के प्राचार्य टिप्पणियों के लिए उपलब्ध नहीं थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जोशी-बेडेकर परिसर में एक ही स्थान पर तीनों कॉलेजों के छात्रों को संयुक्त रूप से एनसीसी प्रशिक्षण दिया जाता है।

वीडियो के अनुसार, कम से कम आधा दर्जन अज्ञात छात्रों को बारिश के पानी और कीचड़ से भरी जमीन पर लिटाया गया, या गंदे पानी में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और कुछ वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने उन पर पाशविक तरीके से डंडे बरसाये।

वीडियो क्लिप में डरे हुए छात्र रोते और गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं, लेकिन पिटाई नहीं रुक रही है। माना जा रहा है कि वीडियो क्लिप किसी दूसरे छात्र ने बनाई है।

जाहिर तौर पर अपने शैक्षणिक करियर को लेकर आशंकित अधिकांश छात्र और उनके माता-पिता चुप रहना पसंद करते हैं, लेकिन अब जोशी-बेडेकर कॉलेज की प्रिंसिपल सुचित्रा नाइक ने उनसे आगे आने, वरिष्ठों की पहचान करने और शिकायत दर्ज करने की अपील की है।

 

कई छात्रों द्वारा एनसीसी प्रशिक्षण के लिए स्वेच्छा से भाग लेने में अनिच्छुक होने की खबरों के बीच घटना की निंदा करते हुए नाइक ने कहा कि अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

--आईएएनएस

एकेजे

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget