दिल्ली-बुंदेलखंड को कैबिनेट की बड़ी सौगात, 6 लेन का द्वारका टनल, कानपुर से कबरई तक 4 लेन हाईवे
दिल्ली-बुंदेलखंड को कैबिनेट की बड़ी सौगात, 6 लेन का द्वारका टनल, कानपुर से कबरई तक 4 लेन हाईवे दिल्ली-बुंदेलखंड को कैबिनेट की बड़ी सौगात, 6 लेन का द्वारका टनल, कानपुर से कबरई तक 4 लेन हाईवे दिल्ली-बुंदेलखंड को कैबिनेट की बड़ी सौगात, 6 लेन का द्वारका टनल, कानपुर से कबरई तक 4 लेन हाईवे

केन्द्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को दो ऐसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ट्रैफिक समस्या कम करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच सड़क संपर्क भी पहले से कहीं ज्यादा तेज और बेहतर हो जाएगा. कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला दिल्ली के लिए है. कैबिनेट ने करीब 6,970 करोड़ रुपये की लागत से 8 किलोमीटर लंबी छह-लेन द्वारका टनल के निर्माण को मंजूरी दी है.
यह टनल शिवमूर्ति से वसंत कुंज होते हुए बारापुला के पास तक बनाई जाएगी. परियोजना को पूरा करने में लगभग पांच साल का समय लगेगा. इस टनल के बनने से दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और एयरपोर्ट के साथ ही प्रमुख इलाकों के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा.
केंद्रीय कैबिनेट की ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पहला प्रोजेक्ट 2-लेन द्वारका टनल है. यह दिल्ली के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. 8 किलोमीटर लंबी यह टनल एक पुरानी मांग को पूरा करेगी.






















