×

एक्सप्लोरर

Rashifal

मेष
मेष | Aries
जिनका नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से शुरू होता है
Today's Horoscope Weekly Horoscope Monthly Horoscope Yearly Horoscope 2026
By : ABP Live Focus | Updated at : 01 Jul 2026 04:29 PM(IST)

Yearly horoscope

टैरो रीडिंग, बुधवार का दिन कर्क, वृश्चिक, मिथुन और मकर राशि के जातकों के लिए बड़ी सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आया है. कर्क राशि के लोगों के लिए आज नए प्रोजेक्ट्स में सफलता और भाग्य का पूरा साथ मिलने के मजबूत योग हैं, वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को तेज निर्णय क्षमता से व्यापार में बंपर लाभ और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. मिथुन राशि वालों को बौद्धिक क्षमता से करियर में तरक्की मिलेगी और मकर राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दूसरी ओर, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य में गिरावट, वाणी पर नियंत्रण और गुप्त शत्रुओं के प्रति विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

प्रसिद्ध टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) के कार्ड विश्लेषण से जानें, आज आपकी राशि के भाग्यफल में क्या खास है.

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज के दिन करियर को लेकर आपके भीतर बदलाव की तीव्र इच्छा उत्पन्न हो सकती है, लेकिन इस विषय में किसी से चर्चा करने से बचें. परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं, लेकिन आप अपने धैर्य और सूझबूझ से उन्हें अनुकूल बना लेंगे. पुराने रोगों के इलाज पर खर्च संभव है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ है कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और रिश्तों में सहयोग की भावना बनी रहेगी.

वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को अगर आप किसी नई साझेदारी की योजना बना रहे हैं, तो हर नियम व शर्त स्पष्ट रूप से तय करें, वरना आगे चलकर गलतफहमियां हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है, और आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी. आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर है, लेकिन सामाजिक गतिविधियों और मित्रों के साथ मेल-जोल के कारण खर्च बढ़ सकता है. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, पर संचार में स्पष्टता रखना आवश्यक होगा.

मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीतिक सोच के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ की सलाह से लाभ होगा, और जीवनसाथी से मिला सहयोग भी आपके काम को गति देगा. वित्तीय दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है, लेकिन बच्चों की जरूरतों पर सोच-समझकर खर्च करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान हो सकती है. पारिवारिक माहौल सुकूनभरा बना रहेगा.

कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए दिन भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है. कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने या जोखिम लेने का विचार मन में आएगा, और आपको उसमें सफलता भी मिल सकती है. रचनात्मक सोच और काम की प्रस्तुति से आपके काम की सराहना होगी. वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, हालांकि खानपान में संतुलन बनाए रखें.

PUBLISHED AT : 01 Jul 2026 04:29 PM(IST)
Tags : news

Top Stories

Vrishabh Rashifal 3 September 2026: आपकी राशि में उच्च चंद्रमा से प्रसन्न रहेगा मन, अटका पेमेंट मिलने से सुधरेगी आर्थिक स्थिति
Vrishabh Rashifal 3 September 2026: आपकी राशि में उच्च चंद्रमा से प्रसन्न रहेगा मन, अटका पेमेंट मिलने से सुधरेगी आर्थिक स्थिति
Onion Free Dishes: प्याज महंगा हो गया! इसके बिना ही बनाएं ये 7 टेस्टी डिश, स्वाद में नहीं होगी कमी
CBSE सुधार 2026: प्रल्हाद जोशी ने की अहम बैठक, पारदर्शिता पर फोकस
हरियाणा चुनाव: जिन 11 सीटों पर कांग्रेस उतार चुकी है उम्मीदवार, वहां AAP ने भी दिया टिकट
SA Doval भी मौजूद हैं, क्या है योजना?

Photo Gallery

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Embed widget