एक्सप्लोरर

दलाल स्ट्रीट ने सोमवार की उदासी को मात दी: बेंचमार्क ने मजबूती से ट्रेडिंग शुरू की सेंसेक्स

दलाल स्ट्रीट ने सोमवार के तनाव को हराया। बेंचमार्क ने मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली और बाजार भारी दबाव में बंद हुआ. दिनभर चली कमजोरी के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92% टूटकर 84,180.96 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 भी 263.90 अंक या 1.01% गिरकर 25,876.85 पर आ गया. बाजार जानकारों के मुताबिक. अमेरिकी टैरिफ बढ़ने की आशंका और विदेशी निवेशकों FII की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है.

मेटल और एनर्जी शेयरों ने बढ़ाया दबाव

गिरावट का सबसे ज्यादा असर सेक्टोरल इंडेक्स पर देखने को मिला. निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.40% टूटा, निफ्टी एनर्जी 2.89% और निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.84% गिरा, निफ्टी PSU बैंक 2.08%. IT 1.99%. रियल्टी 1.71% और फार्मा 1.39% की गिरावट के साथ बंद हुए. गौर करने वाली बात यह रही कि कोई भी प्रमुख सेक्टर हरे निशान में बंद नहीं हो पाया.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली

सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.96% टूटकर 60,222 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1.99% की गिरावट के साथ 17,601 पर आ गया.

सेंसेक्स के ये दिग्गज बने सबसे बड़े लूजर

सेंसेक्स पैक में L&T, TCS, Infosys, Tata Steel, NTPC, Power Grid, Sun Pharma, UltraTech Cement, Bajaj Finserv, Maruti, SBI, Axis Bank, Kotak Bank, Titan और Asian Paints जैसे बड़े शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. वहीं. ICICI Bank, Bajaj Finance, BEL और Eternal कुछ गिने-चुने शेयर रहे. जो मजबूती के साथ बंद हुए.

आज इन शेयरों में दिख रही है खरीदारी की चमक

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार शेयर बाजार की इस गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों में मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं, जिन स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Alkyl Amines, India Cements, Niva Bupa Health Insurance, Trident Ltd, Sobha, IDFC First Bank और Ipca Laboratories  शामिल हैं. खास बात यह है कि 113 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया है, जो इनमें आगे भी तेजी की उम्मीद दिखाता है.

इन शेयरों में मंदी का खतरा बढ़ा

वहीं दूसरी ओर. कुछ शेयरों में कमजोरी के साफ संकेत मिल रहे हैं. इनमें BHEL, Signature Global, Transformers & Rectifiers, Schneider, NMDC Steel, GMDC और Hindustan Zinc  शामिल हैं. इन शेयरों में आने वाले दिनों में और दबाव देखने को मिल सकता है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक ग्लोबल संकेत और अमेरिकी टैरिफ को लेकर तस्वीर साफ नहीं होती. तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचने और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ही फोकस करने की सलाह दी जा रही है.

 
 
 
 
View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में आए ट्रंप? तेहरान को दिया अल्टीमेटम
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में ट्रंप?
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: 'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड
'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, जानें- फिल्म के तीन दिनों का कलेक्शन
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट से मिले असली पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग के मॉक टेस्ट से मिले पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
National Overseas Scholarship 2026-27: विदेश में पढ़ाई का है सपना, जानें नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें अप्लाई?
विदेश में पढ़ाई का है सपना, जानें नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें अप्लाई?
महंगे तेल से चाहिए परमानेंट छुट्टी? ये 5 EV बदल देंगी आपका सफर, कम खर्च में मिलेगा दमदार माइलेज
महंगे तेल से चाहिए परमानेंट छुट्टी? ये 5 EV बदल देंगी आपका सफर, कम खर्च में मिलेगा दमदार माइलेज
Embed widget