कर्नाटक चुनावः पर्दे के पीछे कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने वाले ये 5 नेता कौन हैं?
कर्नाटक चुनावः पर्दे के पीछे कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने वाले ये 5 नेता कौन हैं?

पूर्व आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के वार रूम प्रभारी हैं. सेंथिल कर्नाटक कैडर के 2009 बैच के अधिकारी थे. 2019 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था.
इस्तीफा के वक्त सेंथिल दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त थे. 2020 में उन्होंने तमिलनाडु में प्रदेश प्रभारी दिनेश गुंडू राव के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली थी. जुलाई 2022 में कांग्रेस ने सेंथिल को कर्नाटक चुनाव में वार रूम प्रभारी घोषित किया था.
कांग्रेस का यह वार रूम रणनीति बनाने के साथ ही समन्वय का काम भी करती है. वार रूम से एक-एक सीट पर चल रहे प्रचार अभियान का जायजा लिया जाता है और इसकी फीडबैक रिपोर्ट बड़े नेताओं को सौंपी जाती है.












