वृषभ राशि: मंगल और राहु की युति से बन रहा है अंगारक योग, जानें भविष्यफल

Taurus Horoscope: वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश हो चुका है. मेष राशि से निकल कर मंगल ग्रह वृष राशि में राहु के साथ युति बना रहे है. जिससे अंगारक योग नाम का योग बन रहा है.

Continues below advertisement

Mangal Gochar 2021:  वृषभ राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश हो चुका है. पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल ग्रह 22 फरवरी को सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर मेष राशि से निकल कर वृष राशि में आ चुके हैं. मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन यह राशि परिवर्तन वृष राशि में हुआ है तो इसका सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि पर देखा जाएगा. वृषभ राशि में मंगल 24 अप्रैल तक रहेंगे. मंगल ग्रह वृष राशि में अपनी यात्रा पूर्ण करने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.

Continues below advertisement

मंगल किस राशि में उच्च और नीच के होते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं और मकर राशि में ये उच्च तथा कर्क राशि में इन्हें नीच का माना गया है. इसके साथ ही मंगल की सूर्य, गुरू और चंद्रमा के साथ इनकी मित्रता है. जबकि मंगल की बुध से नहीं बनती है. शनि और शुक्र ग्रह के साथ इनका सम रिश्ता है.

मंगल ग्रह किन चीजों के कारक हैं मंगल ग्रह को अग्नि तत्व का ग्रह माना गया है. इसका स्थान दक्षिण दिशा और ऋतु गर्मी है. इसके साथ ही मंगल लाल रंग, पीतल और मूंगा आदि के कारक माने गए हैं.

मंगल प्रधान व्यक्ति साहसी होता है मंगल शुभ होने पर व्यक्ति को निडर और साहसी बनाता है. ऐसे लोग जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते हैं. ये चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते है. मंगल शुभ होने पर व्यक्ति को सेना या पुलिस में उच्च अधिकारी भी बनाता है.

वृषभ राशि में मंगल के गोचर का फल वृषभ राशि वालों के लिए कुछ मामलों में मंगल परेशानी प्रदान करने जा रहे हैं. मंगल के शुभ-अशुभ फल जन्म कुंडली में बैठे अन्य ग्रहों से भी तय होता है. शुभ ग्रहों की दृष्टि से मंगल की अशुभता में कमी आती है.

मंगल और राहु की युति ज्योतिष शास्त्र में जिन अशुभ योगों के बारे में बताया गया है उसमें से एक योग अंगारक योग भी है. इस योग से हिंसक घटना और दुघर्टना आदि का भय बना रहता है. यह योग राहु और मंगल के संबंध से बनता है. इसलिए इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को क्रोध आदि से बचने का प्रयास करना चाहिए. वाहन प्रयोग में भी सावधानी बरतनी चाहिए.

Shukra Asta 2021: लव रिलेशनशिप के कारक शुक्र 16 फरवरी को हो रहे हैं अस्त, इन मामलों में बरतें सावधानी

सफलता की कुंजी: लोभ नहीं करना चाहिए, लोभी व्यक्ति अपना सबकुछ गवां देता है

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola