एक्सप्लोरर

मुख्य समाचार शाम छह बजे

मणिपुर की स्थिति, ओडिशा

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) बुधवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि45सत्र लीड कांग्रेस

सर्वदलीय बैठक: कांग्रेस ने संसद में मणिपुर की स्थिति, ओडिशा रेल हादसे पर चर्चा कराने की मांग की

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार से मणिपुर की स्थिति एवं ओडिशा रेल हादसे जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती, और अगर सरकार सदन चलाना चाहती है तो उसे विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका देना चाहिए।

 

प्रा93उत्तराखंड दूसरी लीड करंट

चमोली में एसटीपी प्लांट में बिजली का करंट दौड़ा, 16 लोगों की मौत

गोपेश्वर/देहरादून, 19 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक जल-मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) में बिजली का करंट फैल जाने से 16 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

दि47न्यायालय सीतलवाड़

गोधरा कांड के बाद हुए दंगा मामले में शीर्ष अदालत ने सीतलवाड़ को नियमित जमानत दी

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए कथित तौर पर सबूत गढ़ने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड को बुधवार को नियमित जमानत दे दी।

दि62 सत्र सर्वदलीय महिला आरक्षण

सर्वदलीय बैठक : बीजद, वाईएसआरसीपी, बीआरएस ने विधायिका में महिला आरक्षण की वकालत की

नयी दिल्ली, ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने मानसून सत्र से एक दिन पहले बुधवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विधायिका में महिला आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक को संसद से मंजूरी दिलाने और ओडिशा को विशेष दर्जा दिये जाने की मांग की।

दि61 न्यायालय लीड वैवाहिक बलात्कार

क्या वैवाहिक बलात्कार के मामलों में पतियों को अभियोजन से छूट प्राप्त है, न्यायालय करेगा विचार

नयी दिल्ली, अगर कोई व्यक्ति अपनी बालिग पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिये मजबूर करता है तो क्या ऐसे में पति को बलात्कार के अपराध के लिए अभियोजन से छूट प्राप्त है?

 

प्रा108बिहार नीतीश विपक्ष

नीतीश ने बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक पर अपनी नाराजगी की अटकलों को खारिज किया

राजगीर,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर अपनी नाराजगी की अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि ‘‘बहुत अच्छी बैठक हुई है, सभी मिलजुल कर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।’’

 

प्रा67केरल चांडी दूसरीलीड गृहनगर

ओमन चांडी का पार्थिव शरीर तिरुवनंतपुरम से कोट्टायम लाया गया, भावुक लोगों की भीड़ उमड़ी

तिरुवनंतपुरम, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के पार्थिव शरीर को विशेष बस से तिरुवनंतपुरम से कोट्टायम लाए जाने के दौरान मार्ग में शोकाकुल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिनकी आंखें नम थीं और वे वाहन के साथ साथ चलते और भागते-दौड़ते दिखे।

 

 

प्रा113कर्नाटक विस भाजपा निलंबित

भाजपा के 10 विधायक ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए कर्नाटक विधानसभा से निलंबित

बेंगलुरु, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू टी कादर ने बुधवार को सदन में ‘‘अशोभनीय और अपमानजनक आचरण’’ के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 विधायकों को विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया।

 

प्रा105असम परिसीमन

चुनाव आयोग ने असम में मसौदा परिसीमन प्रस्ताव पर शुरू की तीन दिवसीय जन सुनवाई

गुवाहाटी, निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ असम के विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के मसौदा परिसीमन प्रस्तावों पर जन सुनवाई करने के लिए बुधवार को यहां पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त -- अनूपचंद्र पांडे और अरूण गोयल आज सुबह गुवाहाटी पहुंचे तथा उन्होंने यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र परिसर में तीन दिवसीय सुनवाई शुरू की।

 

 

वि7 थाईलैंड राजनीति प्रधानमंत्री उम्मीदवार

थाईलैंड: संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को निलंबित किया

बैंकॉक : थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने ‘मूव फॉरवर्ड पार्टी’ के नेता और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट को सांसद के तौर पर उनके कर्तव्यों से तब तक निलंबित किए जाने पर बुधवार को सहमति जताई, जब तक चुनावी कानून के उल्लंघन के संबंध में उन पर लगे आरोपों को लेकर फैसला नहीं सुना दिया जाता।

 

अर्थ 32विश्व बैंक भारत

वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के दौर मे कई कदम उठाकर आगे निकला भारत : विश्व बैंक अध्यक्ष

नयी दिल्ली, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने बुधवार को कहा कि भारत वैश्विक सुस्ती के दौर में कई ऐसे कदम उठा रहा है जो उसे आगे रखने में मदद कर रहे हैं।

 

अर्थ11 लीड एडीबी भारत

एडीबी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को 6.4 प्रतिशत पर कायम रखा

नयी दिल्ली : एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.4 प्रतिशत पर कायम रखा है।

खेल23खेल कुश्ती विरोध याचिका

अंतिम और सुजीत अदालत पहुंचे, बजरंग-विनेश को दी गयी ट्रायल छूट के फैसले को चुनौती दी

नयी दिल्ली, पहलवान अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एशियाई खेलों के ट्रायल्स के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दी गयी छूट के फैसले को चुनौती दी और साथ ही उन्होंने महाद्वीपीय टूनामेंट के लिए चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग की।

 

खेल21 खेल महिला भारत लीड बांग्ला

जेमिमा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश को हराया, श्रृंखला 1-1 से बराबर की

मीरपुर, 19 जुलाई (भाषा) जेमिमा रोड्रिग्स की करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 रन की पारी के बाद चार विकेट की मदद से भारत ने बुधवार को यहां दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 108 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

 

 

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:

 

वि14ईवी-इंजन-ध्वनि

इलेक्ट्रिक वाहन इंजन की भावनात्मक गर्जना का मुकाबला नहीं कर सकते - क्या इससे कोई फर्क पड़ता है?

ईस्ट एंग्लिया, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

वैश्विक कार बाजार में उनकी हिस्सेदारी 2020 में लगभग 4 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 14 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, इसका मतलब है कि आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) कारें अभी भी वैश्विक वाहन बिक्री पर हावी हैं।

 

वि10कार्यस्थल-दोस्ती

क्या आपको अपने सहकर्मियों से दोस्ती करनी चाहिए? शोध क्या कहता है

टोरंटो, अपनी किशोरावस्था और बीस के दशक में, मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा कि जिनके साथ मैं काम करता हूं, उन्हें पसंद करना कितना महत्वपूर्ण है। उस समय, मैं टोरंटो के एक भोजनालय में वेटर के रूप में काम कर रहा था और अपने सहकर्मियों से दोस्ती करना अनुभव का हिस्सा था।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget