Aryan Khan Case: सीनियर अफसर क्यों चाहते थे आर्यन खान की कस्टडी? समीर वानखेड़े की चैट से हुआ बड़ा खुलासा
Sameer Wankhede Chat: समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें चैट भी पेश की गई है. इस चैट से आर्यन खान केस में कई बड़ी जानकारी सामने आई है.
Continues below advertisement
img
Aryan Khan Case: आर्यन खान मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट ने 5 दिनों तक समीर वानखेड़े के खिलाफ कोई भी एक्शन लेने से मना किया है. वानखेड़े ने दिल्ली HC के समक्ष रिट पिटीशन दायर कर राहत की मांग की थी. इस याचिका में समीर वानखेड़े और एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चैट भी कोर्ट के सामने रखी गई. जानकारी के मुताबिक यह चैट राहत मिलने की बड़ी वजह बनी है.
Continues below advertisement