LIC Investors: एलआईसी की लिस्टिंग के एक साल पूरे, IPO प्राइस से 40% नीचे ट्रेड कर रहा स्टॉक, निवेशकों के 2.40 लाख करोड़ रुपये डूबे

LIC Stock Performance: 17 मई 2022 को एलआईसी लिस्टिंग के बाद देश की 5वीं बड़ी कंपनी थी जो अब 13वें स्थान पर लुढ़क चुकी है.

Continues below advertisement

LIC Share Price: आज से ठीक एक साल पहले 17 मई 2022 को भारतीय शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी आईपीओ लाने वाली सरकारी क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. निवेशकों ने ये सोचकर एलआईसी के आईपीओ में निवेश किया था कि उन्हें अच्छा मुनाफा होगा. लेकिन ये आईपीओ निवेशकों के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. एलआईसी का शेयर एक साल बाद अपने आईपीओ प्राइस से 40 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola