×

एक्सप्लोरर

Maruti Swift Facelift 2021 भारत में जल्द होगी लॉन्च, Tata Altroz Turbo से मुकाबला

अगर आप एक दमदार और भरोसेमंद हैचबैक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मारुति की मोस्ट पॉपुलर स्विफ्ट फेसलिफ्ट लॉन्च होने वाली है. नई स्विफ्ट में आपको बड़ी ग्रिल, अपडेटेड हैडलैम्प के अलावा कई अट्रैक्टिव फीचर्स नज़र आएंगे.

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार कंपनी मारुति सुजुकी अब जल्द ही मारुति स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट को लिस्ट किया गया है. माना जा रहा है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है. साल 2020 में कंपनी ने जापान में मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया था. नई स्विफ्ट का भारत में लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. आइये जानते हैं भारत में लॉन्च होने वाली नई स्विफ्ट कैसी होगी.

स्विफ्ट फेसलिफ्ट में बदलाव- बात करें नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट की तो सबसे बड़ा बदलाव आपको कार के इंजन में नज़र आएगा. नई स्विफ्ट में  1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन को अपग्रेड करके शामिल किया गया है. पहले ये इंजन 83 PS की पावर और 113 NM का टॉर्क जनरेट करता था, लेकिन अपडेट के बाद इंजन 90 PS की पावर जनरेट करेगा. कार के माइलेज को बेहतर बनाने के लिए ऑटो आइडल स्टार्ट-स्टॉप दिया जाएगा, जो डिजायर में भी दिया गया है. इससे कार का माइलेज करीब 3 किलोमीटर प्रति लीटर बढ़ जाएगा. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है. आपको इसके केबिन में भी हल्का-फुल्का बदलाव दिखेगा. फेसलिफ्ट मॉडल में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में कलर एमआईडी दी गई है. वहीं इसमें क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं हाईवे पर ड्राइविंग के वक्त ये फीचर सबसे ज्यादा काम आता है. फेसलिफ्ट स्विफ्ट के इंटरनेशनल लुक में हनीकॉम्ब पेटर्न के साथ अपडेट ग्रिल और सेंटर में मोटी क्रोम बार दी गई है. इसके बंपर को भी पहले से शार्प रखा गया है. नई कार में ड्यूल-टोन कलर स्कीम, ब्लैक कॉन्ट्रास्ट रूफ के साथ मिलेगा. हालांकि ये कलर केवल टॉप मॉडल में ही दिया जा सकता है. बात करें इसकी कीमत की तो भारत में नई स्विफ्ट की कीमत 20,000 रुपये ज्यादा हो सकती है. फिलहाल स्विफ्ट की कीमत 5.49 लाख से 8.02 लाख रुपये के बीच है.

बात करें नई स्विफ्ट के मुकाबले की तो इस कार का मुकाबला फोर्ड फिगो, रेनॉल्ट ट्राइबर, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और Tata Altroz Turbo से होगा. हालांकि स्विफ्ट का अपना एक बड़ा मार्केट है जिसमें लोग इस कार को काफी पसंद करते हैं.

Tata Altroz Turbo- टाटा अल्ट्रोज टर्बो एक प्रीमियम हैचबैक कार है. Tata Altroz Turbo के बेस मॉडल XT ट्रिम की कीमत 7.73 लाख रुपए है. वहीं मिड प्लेस्ड XZ ट्रिम की कीमत 8.45 लाख रुपए है. इसके टॉप मॉडल XZ+ ट्रिम की कीमत 8.85 लाख रुपए तक है. रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स से iTurbo ट्रिम्स 60,000 रुपए ज्यादा महंगा है. इस कार में 1.2-लीटर का 3-सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है. जिसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 108 bhp की मैक्सिमम पावर देता है. इस कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. नए वेरिएंट में 18.13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव फिर से जाएंगे जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा
आईटी में 2026 में 12% की गिरावट; निफ्टी 25,830 से नीचे, सेंसेक्स 476 अंक गिरा
आईटी में 2026 में 12% की गिरावट; निफ्टी 25,830 से नीचे, सेंसेक्स 476 अंक गिरा
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
hbb
hbb

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget