×

एक्सप्लोरर

नौसेना संबंधित जासूसी मामले में पाक नागरिक समेत दो के खिलाफ आरोप पत्र दायर: एनआईए

समेत दो लोगों के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दायर किया।संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्र

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल की शुरुआत में आंध्र प्रदेश में सामने आये भारतीय नौसेना से संबंधित जासूसी मामले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो लोगों के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दायर किया।

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासी आकाश सोलंकी (21) और फरार पाकिस्तानी गुर्गे मीर बालाज खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एनआईए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

मामला शुरू में विजयवाड़ा में खुफिया प्रकोष्ठ से जुड़े एक पुलिस थाने में दर्ज किया गया था और बाद में पांच जून को एनआईए द्वारा इसे फिर से दर्ज किया गया। मामले में अब तक सोलंकी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि सोलंकी नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ‘इलेक्ट्रिकल आर्टिफिसर रेडियो अपरेंटिस’ (ईएसी) के रूप में काम कर रहा था और वह भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और पनडुब्बियों से संबंधित जानकारी दे रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह ‘अदिति चौहान’ की फर्जी पहचान के तहत काम कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुर्गे के साथ-साथ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ जानकारी साझा कर रहा था।’’

एजेंसी ने बताया कि अन्य पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ, वे जासूसी रैकेट में शामिल थे जिसमें भारत विरोधी साजिश के तहत भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक की जा रही थी।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget