ओडिशा पुलिस ने दो हाथीदांत तस्करों को गिरफ्तार किया

pushpa-2-on-ott-allu-arjun-starrer-digital

Continues below advertisement

बारीपदा (ओडिशा), 19 जुलाई (भाषा) ओडिशा पुलिस ने बुधवार को सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में शिकारियों के खिलाफ अभियान के दौरान दो हाथीदांत तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधार ने यह जानकारी दी।

Continues below advertisement

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो देसी तमंचा, दो एयरगन और 2.95 लाख रुपये की नकदी बरामद की।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध हाथीदांत के व्यापार में संलिप्त होने का मामला दर्ज किया गया है। आशंका है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल वे हाथियों को मारकर उनके दांत निकालने के लिए कर रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान खूंटा पुलिस थाना के सैनकुला गांव निवासी शांतनु साहू (52) और अश्विनी कुमार डे (50) के तौर पर की गई है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दो वन अधिकारियों को गोली मारने की घटना के बाद सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में तीन प्लाटून (एक प्लाटून में 30 कर्मी होते हैं) तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान 11 देसी तमंचे बरामद किए थे।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola