×

एक्सप्लोरर

रेनो काइगर Vs निसान मैग्नाइट, जानिए कौन सी कार होगी आपके लिए बेहतर

कई बार कार खरीदते वक्त समझ नहीं आता कि हमारे लिए कौन सी कार बेस्ट होगी. इसीलिए हम आपके सामने 2 सब कॉम्पेक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट और रेनो किगर का कंपेरीजन लेकर आए हैं. ये दोनों कार एक ही प्राइस रेंज की हैं ऐसे में आप आसानी से पता तक सकते हैं कि आपके लिए कौन सी कार बेस्ट रहेगी.

अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 5 से 6 लाख के बीच हैं तो मार्केट में कई शानदार ऑप्शन हैं. एसयूवी सेगमेंट में आपको रेनॉल्ट और निसान की सब-4 मीटर एसयूवी कार मिल जाएंगी. आप कम कीमत में शानदार फीचर्स वाली Renault Kiger या Nissan Magnite में से कोई सी कार खरीद सकते हैं. आज हम आपको इन दोनों कार के फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं. जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपके लिए इन दोनों में से कौन सी कार बेहतर रहेगी. आइये जानते हैं.

 कीमत- सबसे पहले दोनों कार की कीमत के बारे में जानते हैं. निसान मैग्नाइट और रेनो किगर की कीमत में सिर्फ 4 हजार रुपए का अंतर है. निसान मैग्नाइट के XE (पेट्रोल) वर्जन की कीमत 5.49 लाख से शुरू होती है वहीं रेनॉल्ट कीगर के एंट्री लेवल मॉडल RXE (पेट्रोल) का प्राइस 5.45 लाख से शुरू होता है. बात करें टॉप मॉडल्स की तो निसान मैग्नाइट का टर्बो CVT मॉडल 9.59 लाख पर लॉन्च किया गया है. जबकि रेनो किगर का टॉप मॉडल 9.55 लाख पर लॉन्च किया गया है. यानि दोनों कार के बेस मॉडल में सिर्फ 4,000 रुपये का अंतर है.

 इंजन और पावर- अब बात करते हैं दोनों कार के इंजन की तो निसान मैग्नाइट में 999cc का इंजन मिलेगा. वहीं Kiger में भी आपको 999cc का इंजन मिलेगा. यानि दोनों के इंजन में कई अंतर नहीं है. दोनों कार का इंजन 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं दोनों कार में मिलने वाला 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. Nissan Magnite में 5-स्पीड एमटी और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन हैं. वहीं किगर में भी 5-स्पीड एएमटी और 5-स्टेप सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है. किगर और मैग्नाइट 20kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम हैं.

Renault Kiger के खास फीचर्स- किगर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, एलईडी हेडलैंप और पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आपको 8-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा. कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और PM 2.5 एयर फिल्टर भी दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल डायनामिक कंट्रोल जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

 Nissan Magnite के फीचर्स- मैग्नाइट में आपको वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप के साथ 16 इंच के ड्यूल-टोन एलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी की भी सुविधा दी गई है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, हाई-एंड जेबीएल स्पीकर्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पोखर लैंप और एलईडी स्कफ प्लेट्स जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल लॉन्च कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget