WhatsApp Hidden Features here : अब आप iCloud और Google Drive पर स्टोर होने वाले WhatsApp चैट को भी कर सकेंगे End-to-End Encrypted
RK Priya
WhatsApp Hidden Feature : वॉट्सऐप (WhatsApp) यूं तो अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाले सभी चैट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत बताता है. यानी आपका मैसेज रिसीव करने वाले के अलावा कोई नहीं देख सकता, खुद वॉट्सऐप भी नहीं. वॉट्सऐप इसे अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करता. वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाले सभी चैट को गूगल ड्राइव व आई क्लाउड पर स्टोरेज का ऑप्शन देता है. इसी के तहत जब हम नए डिवाइस में लॉगिन करते हैं तो हमें सारे चैट का बैकअप मिल जाता है. पर गूगल ड्राइव व आई क्लाउड पर स्टोर होने वाला मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होता है. यानी वहां से आपकी चैट लीक होने का खतरा बना रहता है. वॉट्सऐप ने अब इसी समस्या को दूर करते हुए मैसेज के बैकअप के दौरान भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा दी है. आइए जानते हैं क्या है यह फीचर और इसे आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं एंड्रॉयड
एंड्रॉयड