एक्सप्लोरर

बड़ी कार, ज्यादा माइलेज, ये हैं टॉप 7-सीटर कारें

अगर आप माइलेज में धांसू 7 सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय बाजार में ऐसी कार मौजूद हैं जो आपको 7 सीटर विकल्प के साथ सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं. ऐसी कारों में आपको 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है. आइये जानते हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 7-सीटर कारें कौन सी हैं.

अगर आप एक बड़ी और ज्यादा माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं तो 7 सीटर कार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि कई बार लोग सोचते हैं कि बड़ी कार कम माइलेज देगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है आपको मार्केट में ऐसी कई शानदार कार मिल जाएंगी जो माइलेज के मामले में भी दमदार हैं. भारत में खासतौर से माइलेज वाली कारों को लोग ज्यादा पसंद करते हैं. यही वजह है कि कंपनियां माइलेज पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही हैं. हम आपको ऐसी टॉप 7 सीटर कारों के बारे में बता रहे हैं जो आपको शानदार माइलेज भी देंगी. आइये जानते हैं.

1- महिंद्रा मराजो- दमदार 7 सीटर कार की लिस्ट में महिंद्रा मराजो का नाम भी शामिल है. इस एमपीवी कार को 2018 में लॉन्च किया गया था. इस कार में 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है. इस कार का इंजन 121bhp का पावर और 300Nm टॉर्क जेनरेट करता है. मराजो माइलेज के मामले में भी दमदार है. ये कार 17.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

2- ​रेनॉ ट्राइबर- रेनॉ ट्राइबर भी शानदार माइलेज कार है. इस कार में आपको 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है. इस कार में 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 71bhp का पावर और 96Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ट्राइबर 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. ये कार 18 किलोमीटर पर लीटर का माइलेज देती है.

3- ​मारुति अर्टिगा- मारुति की पॉप्युलर कार अर्टिगा भी काफी अच्छा माइलेज देती है. ये कार मारुति की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 7-सीटर कारों में शामिल है. आर्टिगा में 1.5-लीटर K15B स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103bhp का पावर और 138Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये 4-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. इस कार का माइलेज 19.01 किलोमीटर प्रति लीटर का है.

4- डैटसन गो प्लस- डैटसन गो प्लस 19.44 किलामीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. 7-सीटर एमपीवी गो प्लस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 5,000rpm पर 67bhp का पावर और 4,000rpm पर 104Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार का माइलेज भी काफी शानदार है.

5- महिंद्रा TUV300- ये कार सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है. TUV 300 4-मीटर से छोटी एसयूवी है. इस कार में 1.5-लीटर mHawk100 डीजल इंजन है, जो 100bhp का पावर और 240Nm टॉर्क देता है. TUV 300 में 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है. TUV 300 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget