एक्सप्लोरर

Tips: सेकेंड हैंड कार की चाहिए बढ़िया कीमत तो बस करें ये काम, मिलेगा शानदार प्राइस

पुरानी कार को बेचने से पहले होम वर्क बहुत जरूरी होता है, जिससे कार की बढ़िया वैल्यू मिल सके. हम आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे. जिसकी मदद से आपको अपनी सेकेंड हैंड कार की बढ़िया कीमत मिल सके.

नई कार खरीदने के लिए अक्सर लोग पुरानी कार बेच देते हैं. लेकिन कई बार लोगों को ये पता नहीं होता कि सेकेंड हैंड कारों के सही दाम कैसे लिए जाते हैं. अगर आप इन दिनों अपनी पुरानी कार को बेचने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि आपको कार की बढ़िया वैल्यू मिले तो आपको इसके लिए कुछ होम वर्क भी करना होगा. इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे शानदार टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपको पुरानी कार के अच्छे दाम दिलाने में मदद कर सकते हैं.

कार की मार्केट वैल्यू का लगाएं पता जब भी आप अपनी कार बेचने की तैयारी करें तो उससे पहले अगर आप अपनी कार की रीसेल वैल्यू का पता लगवा लें तो आपको आसानी होगी, साथ ही आपको यह अंदाज लग जाएगा कि कार की डिमांड कितनी रखनी है. इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं, डीलर से बात कर सकते हैं. इसके लिए आप तीन से चार डीलर्स से बात करें.

क्लीन हो कार आपकी कार जितनी साफ-सुथरी होगी और अच्छी कंडीशन में होगी, आपको उसकी वैल्यू उतनी ही अच्छी मिलेगी. इसलिए कार को किसी को दिखाने से पहले उसकी अच्छे से वाशिंग और सफाई कर लें. बेहतर होगा यदि आप कार की वाशिंग किसी सर्विस सेंटर से करा लें.

ज्यादा ही बताएं कीमत आपकी कार की जितनी मार्किट वैल्यू या रीसेल वैल्यू है, आपको उस कीमत से करीब 10 से 15 हजार रुपये बढ़ाकर ही बताने चाहिए, क्योंकि मोल भाव करने के बाद दाम कम करने पड़ते हैं. फिक्स दाम पर कार बेचने से बचें

पूरे होने चाहिए पेपर्स जब भी किसी को कार दिखाने/बेचनें जा रहे हों, तो कार के पूरे पेपर्स साथ रखें ताकि सामने वाले को आप पर पूरा विश्वास हो सकें. आप सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी की वारंदी की रसीदें भी संभालकर रखें. इसके बाद ही कार बेचने निकलें. जब डील तय कर रहे हो तो मोल-भाव उचित करें लेकिन ज्यादा से ज्यादा पैसा ऐंठने की जुगाड़ में न रहें. आप पेमेंट चेक या कैश किसी भी तरह से ले सकते है. यदि आपको पेमेंट चेक से मिल रही है तो चेक क्लियर होने पर ही गाड़ी के सारे पेपर्स दें.

ऐड से मिलेगा फायदा अगर आप कार बेचने के लिए अगर एड निकलवा रहे हैं तो ध्यान दें कि विज्ञापन के लिए कार की बेहतर क्वालिटी वाली फोटो होनी चाहिये, इससे इम्प्रेशन अच्छा पड़ता है.

ये भी पढ़ें

Driving Tips: रात में ड्राइव करते समय इन 5 टिप्स का जरूर रखें ध्यान, आसान और सुरक्षित रहेगी यात्रा अगर आपके पास राजधानी दिल्ली में है पुरानी डीजल कार तो यह खबर जरूर पढ़ें
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget