×

एक्सप्लोरर

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के ताबूत पर क्यों रखा गया खास लाल झंडा, क्या है इसके पीछे का मतलब?

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शनिवार (4 जुलाई) से शुरू होगा, जिसे लेकर दुनियाभर से नेताओं का प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचना शुरू हो गया है. खामेनेई के ताबूत को तेहरान के ग्रैंड मोसाला में एक स्टेज पर रखा गया है. सबसे खास बात ये है कि पूर्व सुप्रीम लीडर के ताबूत पर उनके पैतृक शहर मशहद में मौजूद इमाम रजा दरगाह का रेड फ्लैग (लाल झंडा) रखा गया है. 

जानकारों का कहना है कि खामेनेई के ताबूत पर इस लाल झंडे का मतलब है कि ईरान अपने सुप्रीम लीडर की मौत की तुलना कर्बला की शहादत से कर रहा है. अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में मिडिल ईस्ट और इस्लामिक राजनीति के प्रोफेसर नादेर हाशमी ने अल जजीरा को बताया कि लाल झंडा पैगंबर मोहम्मद के नवासे हुसैन के बलिदान का प्रतीक है.

कर्बला की लड़ाई, जो 7वीं सदी में हुई थी उस दौरान हुसैन की हत्या कर दी गई थी और शिया इस्लाम में उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है. उन्हें दूसरा इमाम कहा जाता है. उन्होंने आगे बताया कि कर्बला की लड़ाई में हुसैन की शहादत शिया मुसलमानों के लिए नैतिकता का एक अहम उदाहरण मानी जाती है. इसलिए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अमेरिका और इजरायल के हमले में मारे गए अपने सर्वोच्च नेता की मौत की तुलना उनसे करने की कोशिश कर रहा है.

काले और लाल झंडे का क्या है मतलब

तेहरान में जहां अयातुल्ला अली खामेनेई के ताबूत को रखा गया है, उस जगह को काले और लाल रंग के बैनरों और खामेनेई की तस्वीरों से सजाया गया है. बता दें कि शिया इस्लाम में काले झंडे को शोक और लाल झंडे को बदले की भावना से जोड़कर देखा जाता है. 

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेंगे. इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार जुलूस को इराक के भी कई शहरों में घुमाया जाएगा. इस्लामिक रिपब्लिक का ऐसा करने का मकसद अली खामेनेई को शिया इस्लाम में सर्वमान्य नेता बनाने की कोशिश माना जा रहा है. इन सबके बाद खामेनेई को उनके पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाएगा.    

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Advertisement

Live Tv

ABP न्यूज़
ABP Majha
ABP Asmita
ABP Sanjha
ABP Ananda
ABP Live
POWERED BY
sponsor
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget