×

एक्सप्लोरर

Blog: कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत से पहले आखिरी बातचीत..

जानिए कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी ने मौत से पहले क्या कहा.

साहब क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?’ उस पुलिसकर्मी के बेबसी से भरे शब्द आज भी मेरे कान में गूंज रहे हैं. 14 मई को मुंबई पुलिस के एक और पुलिस कर्मचारी की कोरोना से जंग लड़ते हुए निधन की खबर आई. मृतक का नाम था भगवान पारते. नाम सुना तो चौंक गया. इस पुलिसकर्मी ने 10 दिनों पहले कहीं से मेरा नंबर पाकर बड़ी व्यथित हालत में फोन किया था.

पारते अपने परिवार की हालत को लेकर काफी परेशान थे. महीने की शुरुआत में शिवाजी नगर की झुग्गी में एक लाश मिलने के कॉल पर वे गए थे. जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ी. हरारत महसूस होने पर जब टेस्ट कराया तो वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उसके बाद नवी मुंबई के एक अस्पताल में वे खुद ही जाकर भर्ती हो गए. 2 दिनों बाद उनकी पत्नी और बच्चे को एक क्वॉरंटाइन सेन्टर में ले जाया गया.

पारते के मुताबिक वहां की हालत नर्क जैसी थी. साफ सफाई और बेसिक सुविधाओं का अभाव था. जिस कमरे में उन्हें ठहराया गया था वो गंदा था. चादर काफी वक्त से धुली नहीं थी. कूड़ेदान उठाने वाला कोई नहीं था. पानी गर्म करने के लिये कोई सुविधा नहीं थी. उनसे कहा गया कि वे खुद ही कमरे को साफ करें. पारते मुझसे मदद चाह रहे थे कि मैं वहां की स्थिति ठीक करवाऊं ताकि उनके परिवार और सेंटर में रहने वाले बाकी लोगों को कष्ट न हो. मैंने उन्हें मदद का भरोसा दिया और निवेदन किया कि वे अपने बेटे से कहकर मुझे क्वॉरंटाइन सेंटर के भीतर का कुछ वीडियो भिजवा दें जिससे कि मैं वहां की हालत को अपने चैनल पर दिखा सकूं और प्रशासन से उनके आधार पर सवाल पूछ सकूं.

मुझे बातचीत के दौरान उनकी हालत सामान्य लग रही थी. बीच मे एक दो बार हल्की खांसी आयी होगी. मुझे लग रहा था कि वे भी ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे लेकिन इस दुखद खबर ने सन्न कर दिया. जिस वक्त उन्होंने मुझसे बातचीत की उस वक्त ऐसा लग रहा था कि उनकी हालत नियंत्रण में है, लेकिन मुझे शक है कि अस्पताल में उचित देखरेख के अभाव में उनकी हालत बिगड़ती गई और उनका निधन हो गया.

हाल में हमारे पास कई ऐसे वीडियो आये जिनसे ये पता चल रहा था कि कोरोना के लक्षण पाये जाने पर पुलिसकर्मियों को टेस्ट कराने से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के लिये काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. क्वॉरंनटीन सेंटर की बदहाली के भी कई मामले सामने आ रहे हैं. ज्यादातर शिकायतें साफ-सफाई और खानपान को लेकर मिल रही हैं. परिवार में किसी एक शख्स को कोरोना होता है तो उसकी सजा क्वॉरंटाइन सेंटर में पूरा परिवार भुगतता है.

महाराष्ट्र में कोरोना अब खाकी वर्दी वालों को भी बड़े पैमाने पर अपनी गिरफ्त में लेने लगा है. राज्य में अब तक करीब 600 पुलिसकर्मी कोरोना ग्रस्त हो गये हैं. जिनमें से 10 की मौत हो चुकी है. इनमें से 7 पुलिसकर्मी अकेले मुंबई शहर से हैं. महाराष्ट्र के पुलिसकर्मियों पर बीमारी और थकान के चलते राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियों की मांग की है ताकि उन्हें राहत दी जा सके. बीमारी और थकान क अलावा कई असामाजिक तत्वों ने भी पुलिस की चुनौतियां बढ़ा दीं है जो कि लॉकडाउन पर अमल करवाते वक्त पुलिसकर्मियों पर हमला कर देते हैं.

(उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है)

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

Live Tv

ABP न्यूज़
ABP Majha
ABP Asmita
ABP Sanjha
ABP Ananda
ABP Live
POWERED BY
sponsor
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget