एक्सप्लोरर

ब्लॉग: इमरान के इकरारनामे के बाद..बहुत कुछ शीशे की तरह साफ है!

अमेरिका में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की स्वीकारोक्ति बहुत सी बातों से पर्दा उठाती है। हमारा पड़ोसी मुल्क आतंकियों की ऐशगाह है....

हिंदुस्तान हमेशा से कहता रहा है कि आतंकवाद को पाकिस्तान से अलग करके नहीं देखा जा सकता और दुनिया के लिए खतरे का सबब बन चुका है पाकिस्तान दुनिया ने भी भारत की इस दलील पर भरोसा किया और भारत के इस दावे को और पुख्ता किया है, खुद पाकिस्तान के वजीर ए आजम इमरान खान के कबूलनामे ने, जिन्होंने अमेरिका में ये कबूल किया है कि पाकिस्तान की फौज और आईएसआई ने अलकायदा और दूसरे आतंकी तंजीमों को ट्रेनिंग मुहैया कराई थी...अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में इमरान ने ये इकरार किया है...पाकिस्तान का ये सच आतंक के जख्मों का एक ऐसा सबूत है...जिससे दुनिया आंख नहीं फेर सकती...भले ही इमरान अफगानिस्तान का हवाला देकर इसे कबूल रहे हो...लेकिन सच यही है कि पाकिस्तानी फौज और आईएसआई का ये खेल हिंदुस्तान के लिए भी चलता रहा है और हिंदुस्तान में होने वाले आतंकी हमलों में पाकिस्तान की फौज और आईएसआई का हाथ रहा है भारत शुरू से ही आतंकवाद को लेकर पाक फौज और आईएसआई के सबूत का दावा करता रहा है लेकिन पाकिस्तान अपना गुनाह मानने से इनकार करता रहा 26/11, पठानकोट और उरी अटैक जैसे हमलों पर भी सबूतों के बावजूद पाकिस्तान मुकरता रहा है लेकिन अब इमरान खुद कलई खोल रहे हैं वैसे इमरान पहले शख्स नहीं है पाकिस्तान के...जिसने ये कबूल किया हो...इससे पहले मुशर्रफ जैसे लोग भी ये कबूल कर चुके हैं।

पाकिस्तान के वजीर ए आजम की हालत को समझना बहुत मुश्किल नहीं है...न ही उनके इकरारनामे की इस वजह को...दरअसल कर्ज में डूबे पाकिस्तान की हालत कौड़ियों के भाव हो गई है...यही वजह है कि दुनिया में पाकिस्तान का रसूख और रूतबा ऐसा हो चला है कि उसके मुखिया को भी भाव मिलना बंद हो चुका है...पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जब अमेरिका में पहुंचे...तो उन्हें रिसीव करने के लिए पाकिस्तान के अधिकारियों के अलावा कोई मौजूद नहीं था...यहां तक कि उनके लिए रेड कार्पेट की जगह एक मैट बिछा कर खानापूर्ति कर दी गई थी।

वैसे इमरान भले ही आज ये कबूल कर सत्यवादी बन रहे हों कि उनकी फौज और खुफिया एजेंसी आतंकियों को ट्रेनिंग देती रही...लेकिन पाकिस्तान की हकीकत का खुलासा करती कई रिपोर्ट पहले भी आती रही हैं और ये बताया जाता रहा है कि किस तरह आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान दोहरा चरित्र अपनाता रहा है।

अमेरिका के स्टेट पब्लिकेशन डिपार्टमेंट की ने 2017 में देशों और आतंकवाद को लेकर जारी अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान की करतूतों का जिक्र किया है...जिसमें अफगानिस्तान में संगठित हमलों में तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और दूसरे आतंकियों का हाथ बताया था...और ये बताया था कि कैसे आतंक के स्वर्ग पाकिस्तान से होता रहा...इन हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में योजना बनाई गई जबकि पाकिस्तान सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए। यहां तक कि पाकिस्तान सरकार ने लश्कर ए तैय्यबा, जैश ए मोहम्मद और दूसरे आतंकी संगठनों पर लगाम लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की...और इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन भारत पर लगातार हमले करते रहे।

तो अब जब इमरान सीधे-सीधे पाकिस्तान की सेना और आईएसआई के चरित्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं...तो कुछ सवाल हैं जो सीधे तौर पर उनकी तरफ भी खड़े होते हैं...क्योंकि पाकिस्तान का इतिहास रहा है कि जिसने सेना से अदावत ली...उसकी गद्दी चली गई है।

हिंदुस्तान के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के एक जिम्मेदार चैनल की ओर से वही कहा जा सकता है...जो एक बड़ा भाई गलत राह पर बढ़ते अपने छोटे भाई को समझाता है...हिंदुस्तान का ही एक हिस्सा रहे।

पाकिस्तान के वजीर ए आजम इमरान खान का आतंकवाद पर ये कबूलनामा न चौंकाता है, न हैरान करता है, हां ये कबूलनामा प्रधानमंत्री मोदी के दमखम का एक और सबूत जरूर देता है। जिस धरती पर इमरान ने अपनी सच्चाई को कबूला है, उसी धरती उसी अमेरिका से अब तक पाकिस्तान अरबों डॉलर की भीख लेकर आतंकवाद के जहर को फैलाता रहा है। अमेरिका को अब इस सच पर सीधी कार्रवाई करने की जरूरत है और इमरान के लिए बेहतर यही है कि सत्ता का लालच छोड़ कर पूरी ताकत के साथ अपनी और अपने मुल्क की तस्वीर बदलने की कोशिश करें। सिर्फ इमरान नहीं पूरे पाकिस्तान की मौजूदा तस्वीर तो काली है, इमरान अगर कोशिश करेंगे तो अपना और अपने मुल्क का आने वाला कल सुधार सकते हैं, वरना आतंकवाद वो भस्मासुर है जो इमरान को बहुत जल्द लील लेगा लेकिन पाकिस्तान को भी नहीं छोड़ेगा ।

IPL

ABP Shorts

View More
Sponsored Links by Taboola

Live Tv

ABP न्यूज़
ABP Majha
ABP Asmita
ABP Sanjha
ABP Ananda
ABP Live
POWERED BY
sponsor
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला rocky
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला sharma
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
Malegaon Municipal Corporation Election  Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट sharma
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Embed widget