एक्सप्लोरर

ब्लॉग: भाजपा के लिए 'भस्मासुर' बन रहीं प्रज्ञा ठाकुर

गोडसे पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान पार्टी के लिये मुसीबत का सबब बन गया है। भले ही पार्टी ने कार्रवाई के तौर पर उन्हें कई संसदीय समितियों से निकाल दिया हो लेकिन जो फजीहत उन्होंने करवाई है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती

आज हम समझेंगे हस्तियों के बहाने सियासत करने वालों की राजनीति...देश के सबसे बड़े सामाजिक और राजनीतिक प्रतीक हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी..2014 में चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही महात्मा गांधी को चुना..सरकार और अपनी पार्टी की विचारधारा में गांधी के आदर्शों को भी पिरो कर प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ते चले गए...ये पीएम मोदी की सत्ता और उनकी भाजपा का स्वरूप है...लेकिन सत्ता के लिए पहले चाहिए चुनाव में जीत..इसलिए चुनावी राजनीति में जीत को ही सबसे बड़ा लक्ष्य बनाकर अपने ही गढ़े प्रतीकों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने आतंकी गतिविधियों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा का टिकट दे दिया...साध्वी प्रज्ञा चुनाव जीत कर देश की संसद में जा बैठीं..और अब उनके बयान उनकी ही पार्टी के लिए भस्मासुर बनते नज़र आ रहे हैं। लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर भाजपा के लिए मुसीबत का नया पिटारा खोल दिया है.. भाजपा अब अपने ही सासंद के बयान पर सफाई-दर सफाई पेश कर रही है..उन पर कुछ एक्शन लेती भी दिख रही है.. खुद प्रज्ञा ठाकुर विवाद बढ़ने के बाद अब अपने ही बयान पर लीपापोती कर रही हैं।

संसद में बैठे सैकड़ों माननीयों को मुग़ालता लगा हो...क्या ऐसा माना जा सकता है....ख़ैर...भाजपा की इस नई नवेली फायर ब्रांड सांसद के गोडसे को लेकर विचार तो उस वक्त भी यही थे...जिनपर आज हंगामा मचा हुआ है...मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान भी अपनी गोडसे भक्ति का सरेआम इज़हार किया था।

गोडसे को लेकर इस बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांगी थी लेकिन वो माफी कितनी ईमानदारी से मांगी गई थी इसका सबूत उन्होंने संसद में दे दिया है। हालांकि उस वक्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वो कभी भी मन से प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं कर पाएंगे।  लेकिन उस वक्त भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी...शायद भाजपा की उसी भूल ने आज प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा के लिए भस्मासुर बना दिया है...अब विपक्षी दल राशन-पानी लेकर सरकार और भाजपा पर हमलावर हैं। खुद विभाजनकारी राजनीति को हवा देने वाले असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता भी अब भाजपा पर उंगलियां उठा रहे हैं..सियासत में ये दिलचस्प मंज़र भी खूब देखने को मिलते हैं...आप मियां फ़जीहत...दीगरा नसीहत...मतलब तो आप लोग भी समझ ही गए होंगे। समझ तो भाजपा भी रही है कि जनाब गलती हो गई है...बड़ी गलती..लेकिन क्या करें...सफाई के सिवा अब चारा भी क्या है। भगवा रंग ऊर्जा का प्रतीक है...विकास का प्रतीक है..लेकिन कुछ लोग इस रंग को मज़हबी चोला समझकर ओढ़ते हैं..और फिर उनकी ऊर्जा..उनके विकास की परिभाषा भी वैसी ही हो जाती है...ज़ाहिर है कि ये देश के लिए ना सिर्फ बेमानी होती है...बल्कि घातक भी।
संसद में बैठने का हक सिर्फ उन्हें होना चाहिए, जो सही मायने में अपने क्षेत्र का संपूर्ण प्रतिनिधित्व करते हों। इस नुमाइंदगी में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। भाजपा ही नहीं, हर दल अपने नेताओं को कम से कम अब तो इस पैमाने पर भी जरूर आंके। बापू का जो हत्यारा अब किसी के जेहन तक में जिंदा नहीं है, उसे लेकर बयानबाजी और सियासत के कोई मायने नहीं हैं। संसद में वक्त की ऐसी बर्बादी भी एक अपराध ही समझिए। भाजपा प्रज्ञा ठाकुर के पिछले बयान को नजरअंदाज कर जो गलती कर चुकी है, वैसी गलती उसे अब नहीं करनी चाहिए। कार्रवाई ऐसी हो कि बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह सरीखे नेताओं को भी सबक मिल सके।
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

Live Tv

ABP न्यूज़
ABP Majha
ABP Asmita
ABP Sanjha
ABP Ananda
ABP Live
POWERED BY
sponsor
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
Delhi News: हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? मार्को रुबियो ने कर दिया चौंकाने वाला दावा
First King Of India: पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
पूरे भारत पर सबसे पहले किस राजा ने किया था राज, उससे पहले कैसी थी देश की शासन व्यवस्था?
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
भारत में इंटरनेट यूज करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा, 4 साल में लगभग दोगुना हुआ आंकड़ा
Embed widget