एक्सप्लोरर

संविधान की शपथ: कांग्रेस में नई-पुरानी पीढ़ी की लड़ाई, खुलकर सामने आई

गहलोत का संदेश साफ था पार्टी को पुराने, निष्टावान, कर्मठ कार्यकर्ता को तरजीह देनी होगी. इसी पर आज संविधान की शपथ में हमने चर्चा की क्या सरकार बचाने के चक्कर में कांग्रेस की नई- पुरानी पीढी की अंदरूनी लड़ाई खुल कर सामने आई.

रेगिस्तान में आंधियां जब चलती है तो बिना किसी भेद के अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को तबाह कर देती है. फिलहाल ऐसा ही हाल राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का है. गहलोत ने अपनी सरकार तो बचा ली लेकिन गहलोत के बयानों के बवंडर ने पार्टी की नई पुरानी पीढी को सीधे दो फाड़ कर दिया है.

कांग्रेस में नई-पुरानी पीढ़ी की लड़ाई, खुलकर सामने आई जयपुर में आज गहलोत ने खुलकर पार्टी की नई पीढ़ी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 40 साल पहले खूब रगड़ाई हुई हमारी. नई पीढ़ी समझ नहीं पा रही अगर रगड़ाई होती तो अच्छा काम करते. गहलोत इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने सचिन पायलट पर सीधे हॉर्स ट्रेडिंग के आऱोप लगाए. सवाल पूछा कि आखिर नई पीढ़ी जो राहुल गांधी सोनिया गांधी की पसंद है वो अगर हॉर्स ट्रेडिंग का हिस्सा बनेगी तो भविष्य बर्बाद हो जाएगा.

बीजेपी को कठघरे में खड़ा करते हुए गहलोत ने ईडी, सीबीआई, आय़कर विभाग का दुरुपयोग कर राजस्थान सरकार के खिलाफ साजिश के आरोप भी लगाए. लेकिन गहलोत का आज का बयान ज्यादा महत्वपूर्ण इसीलिए हो जाता हैं क्योंकि काग्रेस का वो मर्ज जिन पर पर्दे के पीछे, ढ़के छुपे अंदाज़ में भले ही कांग्रेस के नेता बात करते रहे हो लेकिन खुल कर बोलने की हिम्मत कोई नही कर पाया.

सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, मिलिंद देवड़ा से लेकर खुद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी तक के नाम बार बार कांग्रेस की वंशवाद की बीमारी बताने को लिए जाते रहे. लेकिन आज गहलोत ने साफ साफ बोला कि सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुई ये कांग्रेस की नई पीढ़ी को पार्टी की विचारधारा से कोई मतलब नहीं और यही बात कांग्रेस को डुबो रही है.

गहलोत का संदेश साफ था पार्टी को पुराने, निष्टावान, कर्मठ कार्यकर्ता को तरजीह देनी होगी. इसी पर आज संविधान की शपथ में हमने चर्चा की क्या सरकार बचाने के चक्कर में कांग्रेस की नई- पुरानी पीढी की अंदरूनी लड़ाई खुल कर सामने आई.

कांग्रेस की नई पीढ़ी हॉर्स ट्रेडिंग में फंस गई ? आज की चर्चा के बाद मेरी राय - गहलोत का युवाओं की रगड़ाई वाला पाठ सिर्फ पायलट तक सीमित नहीं रहेगा.. आंच राहुल गांधी तक पहुंचनी तय है. गहलोत का ये बयान राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ाएगा.

यहां देखें संविधान की शपथ का पूरा वीडियो

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

Live Tv

ABP न्यूज़
ABP Majha
ABP Asmita
ABP Sanjha
ABP Ananda
ABP Live
POWERED BY
sponsor
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget