Andhra College Scandal: ‘इंजीनियरिंग

Andhra College Scandal Latest News: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां लड़कियों के हॉस्टल के शौचालय में एक हिडन कैमरा मिला है. इस कैमरे से बने कुछ वीडियो कथित तौर पर छात्रों के बीच वायरल होने के बाद अब स्टूडेंट्स ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
हिडन कैमरे के बारे में पता चलने के बाद स्टूडेंट्स ने इसे लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने फाइनल ईयर के एक छात्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, कॉलेज के हॉस्टल में टॉयलेट के अंदर रखा यह कैमरा एक छात्रा को मिला, जिसके बाद गुरुवार रात (29 अगस्त 2024) को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और परिसर में छात्रों की सुरक्षा और गोपनीयता के बारे में गंभीर चिंता जताई.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)























