China Taiwan Crisis: ताइवान पर कब्जा करने की साजिश या विकास का ब्लूप्रिंट? चीन ने अब चली ये चाल, दुनिया परेशान
China News: एक तरफ चीन ने जहां इस प्लान को भेजते हुए इसे ताइवान के लिए फायदेमंद बताया तो वहीं, ताइवान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने इसे हास्यास्पद बताया.

China-Taiwan Tension: लंबे समय बाद एक बार फिर चीन और ताइवान के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, चीन ने मंगलवार को तटीय प्रांत फुजियान और ताइवान के बीच एकीकरण को गहरा करने की योजना को सार्वजनिक किया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना में सैन्य शक्ति के प्रदर्शन और युद्धपोतों की तैनाती के अलावा ताइवान के साथ सहयोग के लाभों का भी जिक्र चीनी सरकार ने किया है.
चुनाव प्रभावित करना है चीन की मंशा
चीन एकीकरण वाले इस ब्लूप्रिंट को तब लेकर आया है, जब ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. माना जा रहा है कि चीन ने ऐसा ताइवानी चुनाव को प्रभावित करने की मंशा से किया है. यह चुनाव जनवरी 2024 में होने हैं. चीन दशकों से ताइवान पर अपना दावा जताते हुए इस पर लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहा है. वहीं, ताइवान खुद को स्वतंत्र बताता है.
























